दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने पूजा समिति के सदस्यों को दिए निर्देश

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता,दरभंगा।

आगामी दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से, बिरौल थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकार प्रभाकर तिवारी ने इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए दुर्गा पूजा कमेटियों के सदस्यों और शांति समिति के प्रतिनिधियों से सीधी बातचीत की।
बैठक में मुख्य रूप से त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। एसडीपीओ तिवारी ने सभी पूजा समितियों से पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी किए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है और इसमें सभी नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है। इस दौरान, थानाध्यक्ष चंद्रमणि, अंचलाधिकारी आदित्य शंकर, बीडीओ प्रदीप झा, इंस्पेक्टर अमृत लाल वर्मण सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। वहीं, शांति समिति के सदस्यों की ओर से विभिन्न पंचायतों के मुखिया, गणमान्य लोग,नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और कई गांवों के दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।
एसडीपीओ तिवारी ने सभी से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।