दरभंगा में 12 वर्षीय बालक की हत्या का 8 घंटे में उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बहादुरपुर थाना अंतर्गत पूरखोपट्टी के पास आम के बगीचे में 12 वर्षीय बालक रौशन कुमार का शव मिलने के बाद पुलिस ने मात्र 8 घंटों में हत्या का उद्भेदन कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 सितंबर 2025 की देर रात्री को बहादुरपुर थाना को सूचना मिली कि एक बालक का शव बगीचे में पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव की पहचान रौशन कुमार (12) पुत्र विनोद दास निवासी हरिपट्टी थाना फेक्ला के रूप में की। मृतक का परिवार पुलिस को बताया कि रौशन दिनांक 20/09/25 को दोपहर 12 बजे साइकिल से घर से निकला था और वह अब तक वापस नहीं लौटा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक,  को सूचित किया गया और जांच में जुटी टीम ने मृतक की माँ लालपरी देवी के बयान पर कांड संख्या-425/25 दिनांक-21/09/25 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।

पूछताछ में परिवार ने बताया कि एक माह पूर्व उनके पड़ोसी संजय शर्मा और परिवार के बीच विवाद हुआ था, जिसमें संजय शर्मा ने जान से मारने की धमकी दी थी। तत्पश्चात पुलिस ने संजय शर्मा को गिरफ्तार किया, जिसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अभियुक्त के निशानदेही पर मृतक की साइकिल और हत्या में प्रयुक्त सीमेंट का पिलर बरामद किया गया।

हत्या का मुख्य कारण बताया गया है कि अभियुक्त की पत्नी का अवैध संबंध मृतक के बड़े भाई के साथ था।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण 
नाम: संजय शर्मा
पिता: रामनारायण शर्मा
पता: हरिपट्टी, थाना फेक्ला, जिला दरभंगा

बरामदगी

1. मृतक की साइकिल
2. हत्या में प्रयुक्त सीमेंट का पिलर

छापामारी दल में शामिल सदस्य

• SHO सुनील कुमार, बहादुरपुर
• SI संजीत कुमार, APM
• SI गौतम, फेकला
• PSI रितेश, बहादुरपुर
• PSI अभय, बहादुरपुर
• ASI शादिक इकबाल, बहादुरपुर

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना की और कहा कि इस तरह की संवेदनशील घटनाओं में पुलिस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी।