दुर्गा पूजा को लेकर गायघाट थाने में हुई शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अपील की गई|
दुर्गा पूजा को लेकर गायघाट थाने में हुई शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अपील की गई|
दुर्गा पूजा को लेकर गायघाट थाने में हुई शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अपील की गई|
दस्तक 7मीडिया दीपक कुमार। गायघाट
थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहार की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। थाना प्रभारी सरून मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में मूर्ति स्थापना, विसर्जन जुलूस, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर विस्तृत चर्चा की गई। थाना प्रभारी सरून कुमार मंडल ने त्योहारों को आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बताते हुए आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया।
प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन के दौरान अनुमति की जानकारी ली है। विसर्जन के समय अश्लील गानों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
आयोजकों को पूजा पंडाल और जुलूस की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। मूर्ति स्थल पर बालू और फायर सिस्टम की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। बैठक में दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
दरभंगा में दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में मतदाता जागरूकता का जोरदार संदेश, नेहरू स्टेडियम में हुआ अनोखा कार्यक्रम, सैकड़ों दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाई मतदान की गरिमा
दरभंगा में 12 वर्षीय बालक की हत्या का 8 घंटे में उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार