दरभंगा में दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में मतदाता जागरूकता का जोरदार संदेश,
नेहरू स्टेडियम में हुआ अनोखा कार्यक्रम, सैकड़ों दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाई मतदान की गरिमा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी दसों विधानसभा क्षेत्रों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।
आज नेहरू स्टेडियम में तीनों जिलों – दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर – के दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के बीच मतदान के महत्व को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उप विकास आयुक्त दरभंगा ने सभी मतदाताओं से शपथ दिलाई कि वे निष्पक्ष, निर्भीक और स्वतंत्र होकर चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान “सेल्फी प्वाइंट” सबसे आकर्षक स्थल बना, जहां मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक फोटो खिंचवाए। अधिकारियों ने भी सेल्फी लेकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। दिव्यांग प्रतिभागियों ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर लोकतंत्र और मतदान की गरिमा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता राजस्व, उपनिदेशक जनसंपर्क, जिला खेल पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता, सहायक निदेशक दिव्यांगजन और जिला आईकॉन सहित सैकड़ों दिव्यांग खिलाड़ी उपस्थित थे।

