दुर्गा पूजा शांति समिति बैठक : सरकारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें – एसडीपीओ

दस्तक7 मीडिया, सिंहवाड़ा /

सिंहवाड़ा थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीपीओ एस.के. सुमन ने की। उन्होंने पूजा आयोजन समितियों से सरकारी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने का सख्त निर्देश दिया।

मुख्य निर्देश

• डीजे साउंड पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
• मेला में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक मर्यादा के अनुरूप होने चाहिए।
• मेले के प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी।
• अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों के परिचालन पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
• जगह-जगह पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती प्रशासन की ओर से की जाएगी।
• 18 वर्ष से कम आयु के बाइक चालक या ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा।
• शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
• मेला लगाने व भक्ति कार्यक्रम करने के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
• प्रतिमा विसर्जन का समय और रूट चार्ट पहले से प्रशासन को देना होगा।

अधिकारियों के निर्देश

अंचलाधिकारी नेहा कुमारी और थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने पूजा समितियों से अपील की कि निर्धारित समय और मार्ग का पालन हर हाल में करें। दारोगा सतीश यादव, विक्रांत कुमार, कमलेश मिश्र और दिलीप कुमार को सोमवार को निकलने वाली कलश शोभायात्रा पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया।

जनप्रतिनिधियों का सहयोग

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
मौके पर उपप्रमुख साजीद मुजफ्फर, मुखिया महेश झा, अमृत चौरसिया, रमेश भगत, स्वर्णकार संघ संरक्षक शंभू ठाकुर, अहमद अली तमन्ने, मनोज चौधरी, सत्तार खान, मेराज अली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।