मदरसा शिक्षकों की 6 सूत्री मांगों को ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ का समर्थन
मदरसा शिक्षकों की 6 सूत्री मांगों को ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ का समर्थन
मदरसा शिक्षकों की 6 सूत्री मांगों को ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ का समर्थन
दस्तक 7 मीडिया, दरभंगा/
पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर चल रहे मदरसा शिक्षकों के आंदोलन को आज नया बल मिला, जब ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नज़रे आलम अपनी पूरी टीम के साथ धरना स्थल पहुंचे। उनके साथ मौलाना असद रशीद नदवी, जमीर खान और अशरफ अहमद भी मौजूद रहे।
इस मौके पर नज़रे आलम ने मदरसा शिक्षकों की लड़ाई को पूरी तरह जायज़ और समय की ज़रूरत करार देते हुए उनकी 6 सूत्री मांगों के समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा—
“मदरसा और मदरसा शिक्षकों की बदहाल स्थिति पूरे शैक्षणिक ढांचे पर सवाल खड़ा करती है। ये शिक्षक समाज और क़ौम के बच्चों को शिक्षा का उजाला दे रहे हैं, लेकिन सरकार लगातार उनके मुद्दों की अनदेखी कर रही है। जब तक न्याय नहीं मिलता, हम उनके साथ संघर्ष का हिस्सा बने रहेंगे।”
नज़रे आलम ने आगे कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ हमेशा से शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर आवाज़ उठाता रहा है और यह जंग आगे भी जारी रहेगी।
धरना स्थल पर मौजूद शिक्षकों ने संगठन के इस समर्थन का स्वागत करते हुए इसे अपनी लड़ाई के लिए मजबूती का स्रोत बताया।