मुजफ्फरपुर में SSC CGL परीक्षा में बवाल, सर्वर फेल होने से छात्र वंचित – धांधली का आरोप
दस्तक 7मीडिया ,मुजफ्फरपुर/
भगवानपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर रविवार को आयोजित SSC CGL की ऑनलाइन परीक्षा में भारी धांधली का आरोप लगा। परीक्षा शुरू होते ही सर्वर ठप हो गया, जिससे अधिकांश छात्र लॉगिन नहीं कर पाए और परीक्षा देने से वंचित रह गए।
छात्रों का कहना है कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद साइट नहीं खुली। सेंटर प्रशासन से शिकायत करने पर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे गुस्साए अभ्यर्थियों ने सेंटर परिसर में जोरदार हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।सदर थाने की पुलिस पहुंचने पर हल्ला शांत हुआ ,पुलिस ने छात्रों को आश्वस्त कराया कि परीक्षा की तिथि तय कर केंद्राधीक्षक पुनः परीक्षा से वंचित छात्रों को परीक्षा दिलाने का प्रयास करेंगे।
हालात बिगड़ते देख सेंटर अधीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद ही मामला शांत हो सका। वहीं कई छात्रों ने गंभीर आरोप लगाया कि सेंटर पर धांधली हुई है—कुछ परीक्षार्थियों का सर्वर चालू रहा जबकि अधिकांश छात्र इससे वंचित रह गए।
गौरतलब है कि जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई, लेकिन भगवानपुर स्थित इस केंद्र पर सर्वर फेल होने से सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया।हालांकि केंद्राधीक्षक ने इस गड़बड़ी को लेकर एक नोटिस चपकाया हे ,जिसमें कहा गया हे कि तीसरी परीक्षा की पारी को केन्सिल कर दिया हे ,अब निर्धारित समय तय होने के बाद परीक्षा फिर से ली जा सकती हे।
