पारिवारिक विवाद में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने ,पति ने पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या ? आरोपी पति पुलिस के हिरासत में ,

दस्तक 7मीडिया ,बेनीपुर 

दरभंगा जिला के नेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनार टोला में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में ही महिला की मौत हो गई।

घटना का विवरण

पुलिस को मिली सूचना के अनुसार सोनार टोला निवासी रजनीश ठाकुर ने अपनी पत्नी पर चाकू से कई वार किए। महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस की तत्पर कार्रवाई

सूचना मिलते ही नेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल से ही आरोपी पति रजनीश ठाकुर को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने शव को अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का आधिकारिक बयान

वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि “आवेदन प्राप्त होते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।”