दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शराब कारोबारी गिरफ्तार, 96 लीटर नेपाली देशी शराब जब्त
दस्तक 7मीडिया,दरभंगा /
दरभंगा पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देश पर मनिगाछी थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 96 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है। साथ ही शराब ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे एक टेंपू वाहन को भी जप्त किया गया है।

