सनहपुर में दुर्गा पूजा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा

सनहपुर गांव मे रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ ही दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया गया। कटका निवासी आचार्य प्रियदत्त एवं यजमान जटाधर झा की देखरेख मे निकली कलश यात्रा मे 501 कन्याओ ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा पूजा- स्थली से चलकर सनहपुर हाट, बेदौली ग्राम परिक्रमा करते हुए जाले प्रखंड रतनपुर के गंगेश्वर स्थान स्थिति पोखरा से पवित्र जल भरकर कर पुनः पूजा स्थल पहुँची। ग्राम परिक्रमा के दौरान ग्रामवासी पुष्पो की वर्षा कर रहे थे। वही बड़ी संख्या मे इलाके से आये श्रद्धालु जय मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए बाजे गाजे के साथ चल रहे थे। बताया गया है कि वर्ष 2010 से यहां दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है। कलश शोभायात्रा कलश स्थापना के एक दिन पहले ही निकाली जाती है। इस अवसर पर श्री श्री 108 नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गुणानन्द मिश्र, उपाध्यक्ष प्रमोद बैठा, सचिव रामबालक महतो, कोषाध्यक्ष सुंदर मिश्र,संयोजक अजय झा, मुखिया अमृत कुमार चौरसिया, धीरेंद्र मोहन, संजय कुमार, पूर्व मुखिया अनिल झा, उप सचिव इन्द्रजीत भगत, धर्मकांत मिश्र, सत्यनारायण गामी, लक्ष्मी शर्मा, सरोज मिश्र, पवन कुमार भगत, संजीव भगत, पुर्व अध्यक्ष कमल नारायण मिश्र, ललित झा, लक्षन महतो, विश्वनाथ राम, रामाशंकर बैठा,मोद नारायण मिश्र,जयनाथ झा सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण शोभा यात्रा की देखरेख मे मौजूद थे।