पूर्व कृषि मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा 

नगर पंचायत भरवाड़ा के बौका चौक पर रविवार को सड़क मार्ग से जाले कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे भारत सरकार के पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने मिथिलांचल के परंपरागत पाग चादर और फूल माला से सम्मानित कर उन्हें मिथिला पेंटिंग भेंट की मौके पर कार्यकर्ताओ ने भारत माता की जय जयकार करते हुए कहा कि इस बार जाले विधानसभा से एनडीए मी जीत सुनिश्चित है। मौके पर स्वर्णकार संघ अध्यक्ष पप्पू ठाकुर,राधेश्याम साह,भाजपा नेता राजेश साह,पप्पू कुमार , रवि कुमार , गोविंद गुप्ता मौजूद थे।