मखाना व्यापारियों को बिजनेस डील से संबंधी बातचीत के बहाने बुलाया गया था, फिर जबरदस्ती एक कार में बैठाकर अपहरण कर लिया गया था. पुलिस ने इस मामले में मो. रजीबुल, मेराजूल हक, मो. ईमाद हुसैन,आमिर हसैन और मो. शमशाद को गिरफ्तार किया है और मो. वसीम को सकुशल बरामद कर लिया है ।
बिहार की कटिहार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने महज 5 घंटे के अंदर ही मखाना व्यापारी मोहम्मद वसीम के अपहरण केस का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मोहम्मद वसीम को सकुशल बरामद करते हुए 5 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से दो कार, दो मोटरसाइकिल और 05 बोतल शराब बरामद की है. बता दें कि बलरामपुर थाना क्षेत्र के सनपोखड़ गांव में मखाना व्यापारी मो. वसीम एवं उनके दोस्त मो. सद्दाम को कुछ व्यक्तियों द्वारा मखाना व्यापार संबंधी बातचीत के बहाने बुलाकर अपहरण किया था.
मखाना व्यापारियों को बिजनेस डील से संबंधी बातचीत के बहाने बुलाया गया था, फिर जबरदस्ती एक कार में बैठाकर अपहरण कर लिया गया था.
अपराधियों ने दोनों को कार में बिठाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान मो. सद्दाम किसी तरह अपराधियों के चंगुल से भागने में सफल रहे और घटना की सूचना परिजनों को दी. इसके बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की. जिसके बाद कटिहार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बारसोई के नेतृत्व में बलरामपुर एवं बारसोई थानाध्यक्ष के साथ विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम ने मो. वसीम को सकुशल मुक्त कराया.
इस मामले की जानकारी देते हुए कटिहार पुलिस ने बताया कि बलरामपुर थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई थी कि बलरामपुर थाना क्षेत्र के सनपोखड़ गांव में मखाना व्यापारी मो. वसीम एवं उनके दोस्त मो. सद्दाम को कुछ व्यक्तियों द्वारा मखाना व्यापार संबंधी बातचीत के बहाने बुलाकर एक कार में जबरदस्ती बैठाया गया.
अपराधियों ने दोनों को कार में बैठाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपहरण कर लिया. इस दौरान मो. सद्दाम किसी तरह अपराधियों के चंगुल से भागने में सफल रहे और घटना की सूचना परिजनों को दी. उनकी लिखित आवेदन पर पुलिस ने मो. रजीबुल, मेराजूल हक, मो. ईमाद हुसैन,आमिर हसैन और मो. शमशाद को गिरफ्तार किया है. सभी कटिहार जिला के आजमनगर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी हैं. मो. वसीम को बरामद कर लिया गया है.
