तीन तलाक कहना पर गया भारी ,अब खा रहें हैं जेल की हवा।
तीन तलाक कहना पर गया भारी ,अब खा रहें हैं जेल की हवा।
दरभंगा
अगर आप अपनी बीबी को तीन तलाक कहकर उससे अलग होना चाहते हैं तो सावधान रहिये वरना जेल जाना पर सकता हैं। महिला थाना की पुलिस ने तीन तलाक देने वाले पति को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया हैं। महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेंता वार्ड नंबर 36 के रहने वाले अब्दुल वाहिद के पुत्र मोहम्मद मकसूद के खिलाफ उसकी पत्नी ने महिला थाना में मामला दर्ज करायाथा।पीड़ित महिला पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के गुलाब बाग मोहल्ले की रहने वाली मोहम्मद शकूर की पुत्री खुशबू परवीन हैं। खुशबू परवीन ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि उनका पति मोहम्मद मकसूद उसे तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। खुशबू परवीन ने आरोप यह भी लगाया था कि उसकी शादी वर्ष 2022 के जून महीने में हुई थी उसके बाद से पति सहित ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे जब्कि मैं उस घर में खुशी पूर्वक रहना चाहती थी लेकिन वे लोग रहने नहीं दे रहे थे और आये दिन मारपीट किया करते थे। शनिवार की देर रात कांड की अनुसंधानक कुमारी मधुबाला ने दलबल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की दोपहर बाद न्यायिक भेज दिया गया