हाजीपुर /एक संवाददाता

तिरहुत रेंज के आईजी ने पुलिस सभा कक्ष हाजीपुर में सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बेहतर पुलिसिंग की दिशा को लेकर आई जी पंकज सिन्हा ने बैठक की। इस दौरान वैशाली एसपी ,सभी डीएसपी ,सभी सर्किल इंस्पेक्टर एवं सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे। आईजी पंकज सिन्हा ने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसने के उदेश्य से बैठक की गई थी। इसमें गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया हैं ताकि ससमय अपराधियों को सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावे भी मामलों के निष्पादन सही समय पर करने की बात कहीं गयी हैं।
वहीं दूसरी और वैशाली पुलिस लोंगों के घर का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दी हैं। दरवाजे पर पहुंचकर काल बेल दबा रही हैं। इससे आप घबराए नहीं ?आप पुलिस का सहयोग करें। पुलिस जो अभियान चलाना शुरू की हैं उसका मकसद आपसे मित्रवत होना और आपकी सुरक्षा करना हैं। अगर कोई किराएदार आपके मकान में हैं तो उसका खाका लेगी। ऐसे में पुलिस आपसे जो भी पूछे उसका उत्तर निडर होकर दें। वैशाली पुलिस ने इसकी शुरुआत कर दी हैं।