डीएमसीएच स्किन इनडोर पर ताला ,बुडको की दादागीरी से ठप इलाज, मरीज सड़क पर भटकने को मजबूर,अधीक्षक ने जतायी नाराजगी।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुंजन कुमार 

दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में हालात बेकाबू हो गए हैं। उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल के स्किन एंड वीडी विभाग का इनडोर इन दिनों ताले में जकड़ा है। वजह है—बुडको की मनमानी।

मिट्टी का पहाड़ बना मौत का पहरेदार

नाला निर्माण एजेंसी ने इनडोर भवन के सामने इतना मिट्टी का पहाड़ खड़ा कर दिया है कि न डॉक्टर पहुँच पा रहे हैं, न मरीज। रास्ता पूरी तरह जाम! मरीजों को भर्ती करना तो दूर, जो भी इलाज कराने आता है, उसे वापस लौटना पड़ रहा है।

एनएमसी का दौरा बना संकट

इसी विभाग को लेकर पहले भी नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने आपत्ति दर्ज कराई थी। अब फिर से निरीक्षण की तलवार लटक रही है। मौजूदा हालात देखकर टीम सवाल उठाएगी, इसमें कोई शक नहीं।

अधीक्षक की पुकार, निगम की खामोशी

डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी खुद मान रही हैं कि मिट्टी का ढेर हटाने के लिए नगर निगम को कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

डॉक्टरों, नर्सों और मरीजों को मजबूरी में मिट्टी के पहाड़ पर चढ़कर इनडोर तक पहुँचना पड़ रहा है।

जनता में गुस्सा, प्रशासन मौन

लोग पूछ रहे हैं—आख़िर उत्तर बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों? मरीजों की ज़िंदगी से कौन खेल रहा है?