बिहार के सीतामढ़ी जिले के परिहार विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर विवाद सामने आया है। निर्वाचन पदाधिकारी ने एक नोटिस जारी कर आवेदक के दस्तावेजों को अपूर्ण और त्रुटिपूर्ण बताया है।

निर्वाचन कार्यालय ने आवेदक को 20 सितंबर को कलेक्ट्रेट सीतामढ़ी में स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया है। हालांकि, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर इसी मामले में अलग स्थिति दिख रही है।

EPIC नंबर Y0X0216135 की वेबसाइट पर जांच करने पर मोहम्मद आफताब आलम अंसारी का नाम मतदाता सूची में दर्ज मिला। यह सूची 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, वेबसाइट पर यह जानकारी तभी दिखाई देती है जब आवेदक सभी आवश्यक दस्तावेज बीएलओ को सौंप देता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एक ही मामले में दोहरी जानकारी मतदाता अधिकारों का उल्लंघन है। यह विरोधाभास प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर दस्तावेज अधूरे होते, तो वेबसाइट पर दस्तावेज जमा करने का संदेश आना चाहिए था।