बिरौल थाने में पूजा के बाद आरती का कमाल ,शराब बरामद,एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।
बिरौल थाने में पूजा के बाद आरती का कमाल ,शराब बरामद,एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।
बिरौल।
थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस ने छापामारी कर एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में गौड़ा निवासी विनोद मंडल,सुपौल बाजार हाटगाछी के लालपरी देवी उर्फ भूतिया देवी तथा डुमरी गांव निवासी सुरज कुमार चौधरी हैं। इनमें से दो लोग शराब के अवैध कारोबारी है तथा तीसरा पिछले आठ वर्षों से फरार अभियुक्त है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि पुलिस गश्ती दल में मौजूद पीएसआई पूजा कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर गौड़ा गांव में विनोद मंडल के घर पर छापामारी कर 18 लीटर विदेशी शराब बरामद किया वहीं विनोद मंडल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने सुपौल हाटगाछी स्थित लालपरी देवी को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा वर्ष 2012 से फरार चल रहे अभियुक्त सुरज कुमार चौधरी को डुमरी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त सुरज चौधरी को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए अनुसंधानकर्ता के द्वारा उसके घर पर इस्तेहार भी चिपकाया गया था। बावजूद वे अनसुनी करते रहे। सुरज के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था।