आयुक्त की अध्यक्षता में स्नातक/शिक्षक निर्वाचन सूची की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त एवं निर्वाचक निबंधन अधिकारी  कौशल किशोर की अध्यक्षता में पांच, स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक सूची की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मधुबनी,दरभंगा, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिलों के जिलाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी सम्मिलित हुए।
आयुक्त महोदय ने निर्देश दिया कि इन निर्वाचन क्षेत्रों की नई निर्वाचक सूची नए सिरे से तैयार की जाएगी तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संबंधित जिलाधिकारियों को सौंपी गई है।
निर्वाचक सूची प्रकाशन से संबंधित तिथियाँ इस प्रकार निर्धारित की गई हैं:
आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि: 06 नवंबर 2025
प्रारूप प्रकाशन की तिथि: 25 नवंबर 2025
दावा/आपत्ति की अवधि: 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2025
अंतिम प्रकाशन की तिथि: 30 दिसंबर 2025

जिला-वार मतदान केंद्रों की संख्या निम्नलिखित है:
जिला स्नातक निर्वाचन केंद्र शिक्षक निर्वाचन केंद्र
मधुबनी में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र 24, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र 23,
दरभंगा में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र 34, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र 32,
समस्तीपुर में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र 24, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र 24,
बेगूसराय में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र 20, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र 20।

चारों जिलों के जिलाधिकारी को सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी के रूप में अधिसूचित किया गया है, जबकि प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के सचिव/क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी को सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अहर्ता एवं पात्रता विवरण:
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: ऐसा कोई भी व्यक्ति जो अहर्ता की तिथि 1 नवंबर 2025 से कम से कम तीन वर्ष पूर्व भारत के किसी विश्वविद्यालय से स्नातक (या समतुल्य) की उपाधि प्राप्त कर चुका हो एवं संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी हो।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र:
ऐसा व्यक्ति जो अहर्ता तिथि से पूर्व 6 वर्षों के भीतर किसी मान्यता प्राप्त माध्यमिक या उच्चतर शैक्षणिक संस्थान में कम से कम 3 वर्षों तक शिक्षण कार्य में संलग्न रहा हो एवं सामान्य रूप से संबंधित क्षेत्र का निवासी हो।
*प्रपत्रों का विवरण*:
स्नातक मतदाता के लिए प्रपत्र 18
शिक्षक मतदाताओं के लिए (माध्यमिक स्तर से नीचे नहीं) के लिए प्रपत्र 19,
बैठक में चारों जिलों के जिलाधिकारी,उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, आयुक्त के सचिव, उप निदेशक जनसंपर्क सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस प्रक्रिया की जानकारी व्यापक स्तर पर जनसामान्य तक पहुँचाई जाए।