आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर भेद्यता मानचित्रण, विधि-व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों पर समीक्षा बैठक
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर भेद्यता मानचित्रण, विधि-व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों पर समीक्षा बैठक
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर भेद्यता मानचित्रण, विधि-व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों पर समीक्षा बैठक
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 84-हायाघाट, 86-केवटी एवं 87-जाले विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित निर्वाचन तैयारियों, भेद्यता मानचित्रण (Vulnerability Mapping), विधि-व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा एवं समन्वय किया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई –
• अति संवेदनशील एवं भेद्य क्षेत्रों की पहचान एवं उनका मानचित्रण।
• विधि-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति एवं संभावित चुनौतियों का आंकलन।
• अवांछनीय तत्वों पर कड़ी निगरानी एवं पूर्ववर्ती आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा।
• आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु आवश्यक कदम।
• थाना स्तर पर निर्वाचन संबंधी अभिलेखों का अद्यतन।
• निर्वाचकों की सुविधा एवं सुगम मतदान हेतु की जा रही व्यवस्थाएं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक गतिविधि समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से क्रियान्वित की जाए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने एवं विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
विद्यालय रसोईया को 10 हजार मानदेय दिया जाय,एक्टू, मध्यान्ह भोजन से एनजीओ को बाहर किया जाय,रसोईया संघ, विद्यालय ईसोईया को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाय,एक्टू
राजस्व विभाग के महाअभियान का समापन, अंतिम दिन बहादुरपुर अंचल में उमड़ी भीड़