भाजपा नेता प्रोo सिकंदर राय का निधन,कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

दस्तक 7मीडिया दरभंगा /

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोo सिकंदर राय के आकस्मिक निधन की खबर से भारतीय जनता पार्टी परिवार मर्माहत है। शोक व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष प्रोo आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि प्रोo सिकंदर राय का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा,संगठन विस्तार एवं राष्ट्रहित के कार्यों को समर्पित रहा। वे न केवल भाजपा संगठन के लिए मार्गदर्शक थे,बल्कि सामाजिक जीवन में भी अपने विचार,आचरण और कार्यों से लोगों को प्रेरणा देते रहे। उनके निधन से भाजपा ने एक सच्चे कर्मयोगी,समर्पित कार्यकर्ता और मार्गदर्शक को खो दिया है। यह क्षति अपूरणीय है। भाजपा परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है। उनके निधन पर जिला महामंत्री विजय चौधरी,संतोष पोद्दार,सुजीत मल्लिक,जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन,अभयानंद झा,सोनी पूर्वे,सुनील चौधरी,राजू तिवारी,जिला मंत्री सचिन जैन,राहुल पासवान,मीरा मेहता,बालेन्दु झा,जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने शोक व्यक्त किया।