आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

दस्तक 7मीडिया ,बिरौल/घनश्यामपुर 

आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

अनुमंडल दंडाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल के नेतृत्व में घनश्यामपुर थाना परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में आपसी भाईचारा बनाए रखने और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में केवटी थाना, वाजितपुर थाना और बहादुरपुर थाना परिसरों में भी थानाध्यक्षों की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और पूजा के दौरान शांति, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।