प्रमंडल स्तरीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक,राशन एवं उपभोक्ता सेवाओं की समीक्षा।
प्रमंडल स्तरीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक,राशन एवं उपभोक्ता सेवाओं की समीक्षा।
प्रमंडल स्तरीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक,राशन एवं उपभोक्ता सेवाओं की समीक्षा।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त श्री कौशल किशोर की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
राशन एवं उपभोक्ता सेवाओं की समीक्षा
• अंत्योदय एवं प्राथमिकता प्राप्त परिवारों के खाद्यान्न आवंटन, उठाव और वितरण की समीक्षा।
• राशन कार्ड आवेदनों की प्रोसेसिंग, आरटीपीएस ऑनलाइन सेवाएं, आधार सीडिंग और ई-केवाईसी पर विशेष चर्चा।
• न्यायालय में लंबित वादों एवं परिवाद/शिकायत पत्रों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन का निर्देश।
किरासन तेल वितरण की जांच
• आयुक्त ने तीनों जिलों के आपूर्ति पदाधिकारियों को स्टॉक जांचने का निर्देश।
• सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का औचक निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा।
• अनियमितताओं पर त्वरित विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश।
सीएमआर अधिप्राप्ति और सहकारिता विभाग
• समय पर चावल जमा नहीं करने वाले पैक्स अध्यक्षों पर प्राथमिक दर्ज कर सर्टिफिकेट केस कराने का आदेश।
• दरभंगा जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 6 पैक्स पर प्राथमिक दर्ज की गई है।
अनुशासनात्मक कार्रवाई
• बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर मधुबनी जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार का एक दिन का वेतन काटने का आदेश।
जन वितरण प्रणाली की पारदर्शिता
• रिक्त पीडीएस दुकानों की बहाली की प्रक्रिया पर समीक्षा।
• आयुक्त ने पारदर्शिता और उपयोगिता सुनिश्चित करने हेतु त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
• उप निदेशक खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री सुशील कुमार मिश्रा
• उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद
• दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के जिला आपूर्ति एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी
47साल पुराने वाद में दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला :कामेश्वर सिंह धार्मिक न्यास मामले में राजेश्वर सिंह और कपलेश्वर सिंह होंगे ट्रस्टी।राज परिवार के सदस्यों को ही ट्रस्टी का अधिकार।
आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित