ऊर्जा सचिव ने की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा बैठक, दुर्गा पूजा और विधानसभा चुनाव में निर्बाध बिजली देने का निर्देश
ऊर्जा सचिव ने की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा बैठक, दुर्गा पूजा और विधानसभा चुनाव में निर्बाध बिजली देने का निर्देश
ऊर्जा सचिव ने की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा बैठक, दुर्गा पूजा और विधानसभा चुनाव में निर्बाध बिजली देने का निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
समाहरणालय, दरभंगा में ऊर्जा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के सचिव सह अध्यक्ष–सह–प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड श्री मनोज कुमार सिंह (भा.प्र.से) ने की।
मुख्य बिंदु :
• दुर्गा पूजा पंडालों और आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा।
• सभी अभियंताओं को सब-स्टेशन और ट्रांसफार्मरों से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान करने का सख्त निर्देश।
• पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पालन करने और सभी तकनीकी कमियों को शीघ्र दूर करने का आदेश।
• मूर्ति विसर्जन मार्गों पर झुके तारों की मरम्मत, पोल पर डाई इलेक्ट्रिक पेंट व प्लास्टिक कवर लगाने और ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग व क्षमता विस्तार के निर्देश।
• लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी।
• सभी कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे और शिकायतों का तत्काल निवारण किया जाएगा।
• भविष्य में फूलपरास ग्रिड को लौकही ग्रिड से जोड़ने और क्षमता वृद्धि की योजना पर जोर।
बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी :
नगर आयुक्त दरभंगा श्री राकेश कुमार गुप्ता, निदेशक (संचालन) मो० नसीम इकबाल, मुख्य अभियंता श्री किरण कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता श्री अजय कुमार, संचरण अंचल के अधीक्षण अभियंता श्री निर्मल कुमार, वरीय प्रबंधक (वित्त एवं राजस्व) मनोज कुमार लाल व विवेक सिंह, तथा दरभंगा, मधुबनी, जयनगर, झंझारपुर व बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता सहित कई वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।