डीएम बोले – पंडालों के लिए लाइसेंस अनिवार्य, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध,सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले और उपद्रवी तत्वों पर सख्त कारवाई।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर समाहरणालय स्थित डॉ. अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
पूजा पंडालों के लिए कड़े निर्देश
• सभी पूजा पंडालों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।
• सीसीटीवी कैमरा और अग्निशमन यंत्र लगाना जरूरी।
• बिजली के तारों की जांच विद्युत विभाग करेगा।
• अग्निशमन विभाग सभी पंडालों का निरीक्षण करेगा।
• मेडिकल किट उपलब्ध कराने के साथ डीएमसीएच में डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति होगी।
शांति और विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले और उपद्रवी तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी पूजा पंडालों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट होंगे। विसर्जन पूर्व निर्धारित मार्ग से ही होगा। तालाबों पर बैरिकेडिंग और गोताखोर की व्यवस्था की जाएगी।
एसएसपी का सख्त संदेश
वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि:
• जिले के संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे निगरानी रहेगी।
• डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
• चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
• बाइक गश्ती दल सक्रिय रहेगा।
• विसर्जन के समय छोटे बच्चों को साथ न लाने की अपील की गई।
नगर निगम की तैयारी
नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि –
• खराब लाइट व सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराया जाएगा।
• दो पालियों में सफाई अभियान चलेगा।
• ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव व पंडालों में डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और सुझाव दिया कि त्योहार खत्म होने के एक सप्ताह के भीतर झंडा, पोस्टर और बैनर हटा दिए जाएं ताकि शहर की सुंदरता बनी रहे।
बैठक में महापौर अंजुम आरा, उपमहापौर नाजिया हसन, कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में शांति समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।