सारा मोहम्मद गांव में डायरिया का प्रकोप, दो की मौत, 150 लोग बीमार, वार्ड नंबर 5 में फैली बीमारी से मचा हड़कंप
सारा मोहम्मद गांव में डायरिया का प्रकोप, दो की मौत, 150 लोग बीमार, वार्ड नंबर 5 में फैली बीमारी से मचा हड़कंप
सारा मोहम्मद गांव में डायरिया का प्रकोप, दो की मौत, 150 लोग बीमार,
वार्ड नंबर 5 में फैली बीमारी से मचा हड़कंप
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
दरभंगा जिले के सदर प्रखंड के सारा मोहम्मद पंचायत के वार्ड नंबर 5 में डायरिया जैसी बीमारी तेजी से फैलने से हड़कंप मच गया है। गांव में 100 से 150 लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए हैं।
दो लोगों की मौत से दहशत
बीमारी की चपेट में आकर दीपलाल यादव और लक्ष्मी देवी की मौत हो चुकी है। इसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग बीमारी से बचने के लिए गांव छोड़ने तक लगे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैम्प
सूचना मिलते ही सिविल सर्जन अरुण कुमार के निर्देश पर गांव में स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया है। डॉक्टरों और नर्सों की टीम बीमार लोगों का इलाज कर रही है और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रखंड प्रमुख और बीडीओ पहुंचे मौके पर
बीमारी की जानकारी मिलते ही सदर प्रखंड प्रमुख उदय कुमार सहनी और बीडीओ गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि बीमार लोगों के इलाज की व्यवस्था की गई है ताकि हालात काबू में लाए जा सकें।
तीन दिनों से लगातार बढ़ रही बीमारी
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से उल्टी और दस्त की शिकायत लगातार बढ़ रही थी। लोग अपने स्तर पर इलाज करवा रहे थे, लेकिन शुक्रवार को अचानक मरीजों की संख्या 100 से अधिक हो गई। इसी दौरान दो लोगों की मौत हो गई।