दरभंगा में होगा युवा शंखनाद:केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत रहेंगे मुख्य अतिथि
दरभंगा में होगा युवा शंखनाद:केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत रहेंगे मुख्य अतिथि
दरभंगा में होगा युवा शंखनाद:केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत रहेंगे मुख्य अतिथि
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दरभंगा में युवा मोर्चा का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। 20 सितम्बर को लक्षमेश्वरी पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में युवा शंखनाद कार्यक्रम होगा, जिसमें हजारों की संख्या में युवा एक साथ चुनावी बिगुल फूंकेंगे।
मुख्य अतिथि का संबोधन
इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मुख्य अतिथि के रूप में युवाओं को संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं का उद्बोधन सुनने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।
विभिन्न जिलों से जुटेंगे युवा
कार्यक्रम में दरभंगा पश्चिमी, दरभंगा पूर्वी, मधुबनी और झंझारपुर के युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल होंगे। सभी मंडलों की टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं।
तैयारी बैठक दिलावरपुर में
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बहादुरपुर विधानसभा प्रभारी और भाजपा के जिला मंत्री बालेन्दु झा ने दिलावरपुर (बहादुरपुर दक्षिणी मंडल) में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम झा ने की।
युवाओं का जोश
बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शंखनाद कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया गया।
बालेन्दु झा ने कहा –
“कल हजारों की संख्या में युवा नित्यानंद राय जी और प्रमोद सावंत जी को सुनने के लिए दरभंगा पहुंचेंगे और विधानसभा चुनाव में विरोधियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए शंखनाद करेंगे।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
इस तैयारी बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुचकुंद झा, दरभंगा नगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पिंटू भंडारी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री रोशन पूर्वे, सोनू राम, बोबी कुमार, आदित्य झा, हनुमान साहु सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।