कुशेश्वरस्थानः एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन,
महिलाओं के सशक्तिकरण में नीतीश कुमार का योगदान अद्वितीय – संजय झा
दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जो कार्य किए हैं, वह अब तक किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किए हैं। पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत और सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्होंने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया और उन्हें स्वावलंबी बनाया है। यह बातें गुरुवार को पांड़ो दर्शनीय में आयोजित एनडीए के कुशेश्वरस्थान विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।
महिलाओं के लिए नई योजनाएं
