बिहार प्रदेश स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी संघ की ओर से माननीय मुख्यमंत्री को लिखा गया एक मांग पत्र।

दस्तक7मिडिया, प्रशांत कुमार,कुशेश्वरस्थान।

बिहार प्रदेश स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी संघ की ओर से माननीय मुख्यमंत्री को लिखा गया एक पत्र है, राज्य सभा सांसद श्री संजय कुमार झा को सौंपा गया। इस पत्र में संघ ने अपनी कुछ प्रमुख मांगें रखी हैं। जिसमें संविदा पर काम कर रहे स्वच्छता पर्यवेक्षकों को स्थायी और नियमित कर्मचारी बनाने,
ग्रामीण विकास विभाग के तहत काम कर रहे संविदा कर्मियों का मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 प्रति माह करने, स्वच्छता कर्मियों का मानदेय ₹10,000 प्रति माह करने, सभी कर्मियों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित करने,सेवाकाल के दौरान और सेवानिवृत्ति के बाद अन्य सरकारी लाभ (जैसे कि EPF) देने की मांग की गई है। इन लोगों का कहना है कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत सात पंचायत के स्वच्छताकर्मी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा से मिले और इस मांग पत्र को उन्हें सौंपा। इस दौरान ये कर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को रखा।
बिहार में स्वच्छताकर्मी बेहतर वेतन, स्थायी नौकरी और सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस तरह के मुद्दों को उठाना और सरकार तक पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है ताकि समाज के इस तबके को उनका हक मिल सके।