जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सिवान एवं पूर्व सैनिक संगठनों की संयुक्त बैठक दिनांक आज गुरूवार को अम्बेडकर भवन, के संवाद कक्ष में आहूत की गई।

 

 

बैठक की अध्यक्षता कर्नल मनीष कुमार (सेवानिवृत), जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी, सिवान ने की।प्रारम्भ में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एव वीरागनाओं की शिकायत सुनी गई। स्पर्श प्रतिनिधि अभिषेक कुमार ने स्पर्श योजना की जानकारी देते हुए पेंशन से संबंधित समस्याओं के बारे में बताया। बैंक प्रतिनिधि ने पेशनरों की बचत योजनाओं और डीएसपी योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया।

 

पुलिस प्रतिनिधि ने कानूनी समस्याओं के संबंध में विस्तारपूर्वक बताते हुए जिला में स्थापित सैनिक हेल्प डेस्क के बारे में बताया। प्रशासनिक सेवा से उपस्थित प्रतिनिधि ने उनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक एवं समयोचित कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया।जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी दी। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि उन्हे क्या क्या मिलना चाहिए और क्या समस्याएँ है। इस पर एक विस्तृत बुकलेट भी तैयार किया गया है।