भागलपुर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से मनाई गई। रेलवे स्टेशन, रोडवेज वर्कशॉप और अन्य संस्थानों में पूजा का आयोजन हुआ। लोगों ने अपने वाहनों की पूजा की और भजन संध्या का आयोजन किया।।
सकल जगत के निर्माता भगवान विश्वकर्मा का हर्षोल्लास के साथ पूजन भागलपुर।
सकल जगत के निर्माता व वास्तुकला के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा बुधवार को हर्षेाल्लास के साथ हुई।
भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित लोको, वातानुकूलित विभाग, गाड़ी प्रदीपन कार्यालय, कोचिंग यार्ड, चालक विश्राम गृह, ट्रेन प्रबंधक पूर्व रेलवे, पावर हाउस सहित अन्य जगहों व घरों में पूजा धूमधाम से हुई। वहीं शहर के रोडवेज वर्कशॉप, बिजली विभाग, मशीनों व लोहे की दुकानों, गैराजों, वर्कशॉप व हार्डवेयर से जुड़े संस्थानों में पूजा-पाठ हुआ। संस्थानों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। वहीं कई जगह भजन संध्या का आयोजन हुआ। वहीं भगवान विश्वकर्मा को खिचड़ी का भोग लगाया गया।
लोगों ने अपने घरों में भी दोपहिया व तीन पहिया वाहनों की पूजा की। दिनभर बसों, कारों, बाइकों, साइकिल व अन्य तरह के वाहनों को साथ सुथरा करने का काम चलता रहा। विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का विसर्जन : गुरुवार को रेलवे के विभिन्न विभागों व छोटे बड़े उद्योग संस्थानों में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन मुसहरी घाट पर बने कृत्रिम तालाब में किया गया। टॉली पर ट्रेन प्रबंधक की ओर से प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकली गई। जो बस स्टैंड होते हुए मुसहरी गंगा घाट स्थित बने तालाब में हर्षोल्लास के साथ किया गया।
विसर्जन शोभायात्रा में एक दूसरे को अबीर लगाकर खुशियां मनाई गई। इनके पीछे रेलवे कॉलोनी की अन्य प्रतिमा भी विसर्जन किया गया। मोहद्दीनगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। यहां बढ़ई व लोहार समाज समेत स्थानीय लोगों ने पूजा-अर्चना किया। अध्यक्ष प्रीतम विश्वकर्मा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
