विधानसभा चुनाव को लेकर दरभंगा पुलिस अलर्ट, बेनीपुर और बिरौल में समीक्षा बैठक
विधानसभा चुनाव को लेकर दरभंगा पुलिस अलर्ट, बेनीपुर और बिरौल में समीक्षा बैठक
विधानसभा चुनाव को लेकर दरभंगा पुलिस अलर्ट, बेनीपुर और बिरौल में समीक्षा बैठक
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दरभंगा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दरभंगा और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बेनीपुर व बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ चुनावी सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की।
बैठक में एसएसपी ने साफ निर्देश दिया कि आर्म्स एक्ट से जुड़े सभी मामलों का जल्द निपटारा हो, लंबित चुनावी कांडों का निष्पादन प्राथमिकता पर किया जाए और वारंट, सम्मन, इश्तेहार व कुर्की की कार्रवाई तेज की जाए।
पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया गया कि अनुमंडल के सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए, जबकि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील (क्रिटिकल) मतदान केंद्रों को चिह्नित कर वहाँ विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएँ।
इसके अलावा, सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की तैनाती के लिए संभावित स्थलों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।