सिंहवाड़ा के कटहलिया में मूर्ति विसर्जन का मार्ग बदलने पर उत्पन्न तनाव को पुलिस ने किया समाधान
सिंहवाड़ा के कटहलिया में मूर्ति विसर्जन का मार्ग बदलने पर उत्पन्न तनाव को पुलिस ने किया समाधान
सिंहवाड़ा के कटहलिया में मूर्ति विसर्जन का मार्ग बदलने पर उत्पन्न तनाव को पुलिस ने किया समाधान
दस्तक 7मीडिया ,सिंहबाड़ा /
स्थानीय थाना क्षेत्र के कठलिया गांव में एक निजी दरवाजे पर स्थापित बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित मार्ग को बदल नए मार्ग से ले जाने के कारण दो पक्ष में विवाद उत्पन्न हो गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से मामले का समाधान कर पूर्व के रूट से ही प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाव के ही मोने साह ने अपने दरवाजे पर विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की थी। प्रतिमा विसर्जन का पहले से निर्धारित रास्ता को बदल कर प्रतिमा के साथ जुलूस ले जाने की तैयारी पर विवाद के बीच एक पक्ष ने आपत्ति जताया। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जानकारी के बाद सदर एसडीओ विकास कुमार, डीएसपी एस.के.सुमन,बीडीओ अमरेन्द पंडित, पुलिस निरीक्षक सुरेश राम, थानाध्यक्ष बसंत कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।एक पक्ष का कहना था कि 2012 में प्रतिमा विसर्जन को लेकर मार्ग का निर्धारण हो गया था।लगातार कई धार्मिक अनुष्ठान में निर्धारित रूट से जुलूस निकाला जाता रहा है।फिर किस परिस्थिति में मार्ग बदल कर मूर्ति विसर्जन करने का प्रयास किया जा रहा है।आपत्ति जताने के बाद स्कूल परिसर में दोनो पक्ष के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों के साथ प्रशासन ने शांति समिति की बैठक की। निर्णय लिया कि पहले से तय रूट धनवाङा होते सिंहवाङा जाती है। प्रतिमा विसर्जन मार्ग में कुछ भी फेर बदल नही होगा। पूजा कमेटी का कहना था इस बार गांव के पोखर में पानी होने के कारण को लेकर सिंहवाङा में विसर्जन जुलूस को लेकर प्रशासन को सूचना दी थी। प्रशासनिक अधिकारी ने कहा नया आदेश लेने को लेकर प्रक्रिया में समय लगता है। आप सभी समाज में सदभाव कायम कर शांति बहाल रखें। समस्या के समाधान को प्रशासन हमेशा तत्पर है।
मौके पर उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर, मुखिया रमेश कुमार सरपंच अशोक सहनी,पैक्स अध्यक्ष ऐहतेशाम रिजवी, बरकत अली,राशिद मुस्ताक ,सहित अन्य मौजूद थे।पुलिस बल गांव में कैम्प कर जगह-जगह रूट मार्च निकाल कर शांति की अपील की है।
डीएमसीएच में बवाल: अटेंडेंस विवाद पर छात्रों का गुस्सा फूटा, प्राचार्य 5 घंटे बंधक,प्रोफेसर इंचार्ज (स्टूडेंट सेक्शन )ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा,कॉलेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील।
विधानसभा चुनाव को लेकर दरभंगा पुलिस अलर्ट, बेनीपुर और बिरौल में समीक्षा बैठक