होटल गार्सिया इंटरनेशनल मामला : मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार झा की जमानत याचिका खारिज 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता।

दरभंगा के बहुचर्चित होटल गार्सिया इंटरनेशनल घोटाला मामले में आरोपी मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार झा को राहत नहीं मिली। मब्बी थाना कांड संख्या 75/25 में दर्ज अमानत में खयानत और ठगी के आरोप में मंगलवार को उनकी नियमित जमानत याचिका प्रभारी सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय की अदालत ने खारिज कर दी।

लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि प्रवीण कुमार झा के विरुद्ध इससे पहले भी मधेपुर थाना कांड संख्या 83/2014 दर्ज थी। वर्तमान मामले में वह 4 अगस्त से मंडल कारा, दरभंगा में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

आरोप है कि प्रवीण समेत अन्य अभियुक्तों ने पिछले चार वर्षों में करोड़ों रुपये की हेराफेरी कर होटल को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया है। अदालत के इस आदेश के बाद अभियुक्त पक्ष को बड़ा झटका लगा हे।