कुशेश्वरस्थान में कल होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, संजय झा सहित कई वरिष्ठ नेता शिरकत करने वाले हैं।

दस्तक7मिडिया, प्रशांत , कुशेश्वरस्थान।

78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में 19 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे एनडीए गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दर्शनियां गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के पास होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्थानीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के युवा कार्यकर्ता अतिरेक कुमार के साथ दर्जनों कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
इस सम्मेलन में कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रहेगी। जदयू के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लेने वाले नेताओं में श्री संजय झा (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जदयू), श्री राजभूषण निषाद (माननीय मंत्री, भारत सरकार), श्री सुनील कुमार (माननीय मंत्री), श्री नीरज कुमार बबलू (माननीय मंत्री), डॉ. शहनवाज अहमद कैफ (राष्ट्रीय महासचिव, लोजपा), श्री माधव आनंद (राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, रालोसपा) और श्रीमती ज्योति मांझी (सदस्य विधानसभा सभा) के अलावा जदयू के जिलाध्यक्ष इश्वर मंडल, विधानसभा प्रभारी सहित कई नेता शामिल होने वाले हैं। बता दें कि
यह सम्मेलन आगामी राजनीतिक गतिविधियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसका आयोजन डॉ. अशोक कुमार, जो पूर्व मंत्री, बिहार सरकार भी हैं, द्वारा किया जा रहा है। इस बैठक में गठबंधन के कार्यकर्ता एकजुट होकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।