राजो में वीआईपी सुप्रीमो की बिगड़ी बोल, कार्यकर्ता को कहा ‘पागल’ – वीडियो वायरल,स्थानीय लोंगों में गुस्सा।

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

सिंहवाड़ा प्रखंड के राजो पंचायत में बुधवार को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में सहनी मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान एक ग्रामीण पर भड़कते हुए उन्होंने उसे ‘पागल’ कह दिया और तेवर भी कुछ अलग थे।

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब जाले विधानसभा लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में कांग्रेस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब राजो में मंत्री जीवेश कुमार से जुड़े यूट्यूबर विवाद और फिर वीआईपी सुप्रीमो के इस बयान ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है।

हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि दस्तक मीडिया नहीं करता है, लेकिन विपक्ष इसे हाथों-हाथ उठा सकता है। खुले मंच से इस तरह की भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजनीति का स्तर फिर सवालों के घेरे में है।

फिलहाल, जाले विधानसभा एनडीए के लिए मजबूत दिख रही है। बड़े नेताओं की नजर भी यहां टिकी हुई है, जिससे यह साफ है कि आने वाले चुनाव में जाले का रण बेहद दिलचस्प होने वाला है।

 अब असली सवाल यही है कि जाले की जनता इस तरह की बयानबाजी और विवादों के बीच किसके पक्ष में मूड बनाएगी।