बाबा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दिल्ली -मुंबई की तरह जग-मग कर रही थी वीणा वाटिका परिसर ,वीणा वाटिका टाउनशिप का क्या कहना ,फ्लेट धारियों का उत्साह इतना कि गाने की राग पर थिरक रहें थे,और नजर अपने फ्लेट पर।शीघ्र ही चालू होगा ,वीणा वाटिका परिवार का फेज 2
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज
वीणा वाटिका टाउनशिप परिसर में बाबा विश्वकर्मा पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।इस दौरान शहर के हजारों गणमान्य मौजूद थे ॥
उत्तर बिहार की सबसे बड़ी एवं अत्याधुनिक टाउनशिप “वीणावाटिका”आज दुल्हन की तरह सजी हुई थी ,मानो मुंबई के फिल्म सिटी जैसा नजारा हो ,हो भी क्यूँ नहीं जिसका ब्रांड एंबेसडर लोकगायिका एवं फिल्मों में भी सुरों की छाप छोड़ने वाली ,अपने आवाज को लोहा मनमाने वाली मिथिला की बेटी मैथिली ठाकुर हो।
उत्तर बिहार की सबसे बड़ी एवं अत्याधुनिक टाउनशिप वीणा वाटिका में बाबा विश्वकर्मा पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया था । इस अवसर पर प्रोजेक्ट के निर्माणकर्ता के.के.टी. कंस्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड के सभी सैकड़ों स्टाफ, शहर एवं मिथिला के सभी क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों तथा परियोजना के सम्मानित फ्लैट मालिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।मानो एक अलग ही नजारा हो।बारिश की टिप टिप बूंदों के बींच आगंतुकों का उत्साह चरम पर था।
कार्यक्रम के उपरांत आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में कंपनी के चेयरमैन श्री कृष्णकांत ठाकुर, निदेशक सुमन कुमार ठाकुर एवं अभिषेक पुष्प तथा भू-स्वामी श्री बद्री पुर्वे एवं श्रीमती सबिता रानी पुर्वे इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने प्रोजेक्ट को आंखों तले चूम रहें थे।
इस अवसर पर श्री ठाकुर ने बताया कि वीणा वाटिका उत्तर बिहार की सबसे बड़ी टाउनशिप है, जिसमें 6 स्विमिंग पूल, मंदिर, इंडोर व् आउटडोर खेल, गार्डेंन, जिम, योगा सेंटर सहित 70 से अधिक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर का निर्माण किया जा रहा है। यह परियोजना दिल्ली मोड़ स्थित नेशनल हाईवे के बगल में अवस्थित है तथा हवाई अड्डा, बस स्टैंड, बायपास रेलवे स्टेशन, स्कूल, हॉस्पिटल और मार्केट से मात्र चंद कदम की दूरी पर स्थित होने के कारण सभी दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ है।
उन्होंने बताया कि यह परियोजना 2BHK एवं 3BHK फ्लैट्स का एक विशाल टाउनशिप है,जिसमें कुल 528फ्लेट हे , जिसका निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और शीघ्र ही यहां लोग निवास करने लगेंगे। निर्माण में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है तथा पूरे परिसर को भूकंप एवं बाढ़ से पूर्णत: सुरक्षित बनाया गया है। श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से के.के.टी. कंस्ट्रक्शन्स निर्माण क्षेत्र में एक अग्रणी नाम रहा है और वीणा वाटिका परियोजना को परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जिसमें बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों के सभी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
श्री ठाकुर ने आगे कहा कि इस विश्वकर्मा पूजनोत्सव के विशेष अवसर पर कंपनी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए मिथिला के विकास में सहयोग देने वाली हस्तियों एवं संस्थाओं को भी सम्मानित कर रही है, जिनमें इस वर्ष ‘वृक्ष वीर परिवार’ (पर्यावरण सहयोगी), ‘रोटी बैंक’ (जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था), समाजिक सरोकारों पर कार्यरत विवेक मुस्कान सहित अनेक समाजसेवी व्यक्तियों एवं संस्थाओं को कंपनी की ओर से सम्मानित किया गया।
