दरभंगा जिला के कई थाना क्षेत्रों में सवेरे से चलने वाली अवैध एक नंबरी लॉटरी से कई गरीबों की जिंदगियां बर्बाद ,कई लोग अर्श से फर्श तक ?

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय 

दरभंगा जिला में एक नंबरी लॉटरी का कारोबार वर्षों से फल फूल रहा हे जिसे रोक टोक करने वाला कोई नहीं हे। लॉटरी का यह खेल बड़े पैमाने पर होता हे। शहर का कई ऐसा इलाका हे जहां सुबह से ही दुकानें सजने लगती हे और लोग टिकट खरीदने पहुंच जाते हे। टिकट के नाम पर एक पर्ची होती हे जिसपर नंबर लिखा रहता हे और एक नंबर लिखा रहता हे अगर वह नंबर किसी को लग गया तों उसकी बल्ले बल्ले ,जिसे नहीं लगा उसकी किस्मत फुट जाती हे ,और नंबर जीतने की चाहत में लोग फिर नंबर खरीदते हे और खेल चलता रहता हे,पता चलता हे कि कई लोग अर्श से फर्श पर आ जाते हे और  सब कुछ बर्बाद।
इस खेल में गरीब लोग ज्यादा शिकार होते हे ,जो प्रत्येक दिन दिहाड़ी कर पैसा जोड़ते हे और यह खेल उन्हें बर्बाद कर देते हे। लाखों रुपये में प्रत्येक दिन खेल होता हे।
नगर थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में तों प्रत्येक दिन कई दर्जन धंधेबाज सुबह 8बजे से ही दुकान सजा देते हे ,कोतवाली थाना क्षेत्र ,विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में भी यह खेल बड़े पैमाने पर खेला जाता हे।
शुभंकरपुर इलाका भी इससे अछूता नहीं हे। स्थानीय लोग बताते हे कि थाना पुलिस के देख रेख में यह धंधा फलता फूलता हे। दुकान में सिर्फ एक रजिस्टर और फटे हुये सादे पन्ने होते हे जिसे फाड़कर पर्ची दिया जाता हे। पुलिस कराई से ऐसे धंधेबाजों पर नकेल कसे तों कई गरीब तबके के घर उजड़ने से बच जाएंगे।