एसएसपी ने बहादुरपुर थाने का किया निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने बहादुरपुर थाना में अनुसंधान बैठक कर लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। बैठक में थानाध्यक्ष, पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं सभी अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित सभी पंजियों—जमानतीय, अजमानतीय, कांड दैनिकी, आगंतुक, पासपोर्ट, आरटीआई, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत, केस डायरी एवं वारंट/इश्तेहार/कुर्की पंजियों का अवलोकन किया गया।

एसएसपी ने दिए मुख्य निर्देश:
• लंबित वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की पर त्वरित कार्रवाई।
• वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
• 90 दिनों से अधिक लंबित कांडों के अनुसंधान को शीघ्र पूर्ण किया जाए।
• अनुसंधान गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष हो।
• सभी पंजी व कांड दैनिकी को अद्यतन रखा जाए।
• शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं सघन गश्ती तेज की जाए।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।