भरवाड़ा में करेंट की चपेट में आकर डॉक्टर की भतीजी घायल,अस्पताल में भर्ती
दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /
प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा के राम मोहल्ले में मंगलवार कि शाम ग्यारह हज़ार केवीए तार की चपेट में आकर दंत चिकित्सक सोनू भगत की पाँच वर्षीय भतीजी अनुभवी कुमार बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया है। दरभंगा के एक बर्न अस्पताल में उसका इलाज हो गया है।

