श्रम कल्याण दिवस पर श्रमिकों को दी गई योजनाओं की जानकारी, लाभुकों के बीच बांटे गए सांकेतिक चेक

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

श्रम संसाधन विभाग द्वारा आयोजित श्रम कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन उप श्रमायुक्त, दरभंगा प्रमंडल, राकेश रंजन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उप श्रमायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को श्रम कानूनों और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने पंचायत स्तर पर कम से कम 100 लोगों को इन योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएँ ताकि जागरूकता अभियान सफल हो।

न्यूनतम मजदूरी दरों की घोषणा

श्रमायुक्त ने बताया कि 1 अप्रैल 2025 से नई न्यूनतम मजदूरी दरें लागू की गई हैं।
• अकुशल श्रमिक : ₹424 प्रतिदिन
• अर्द्धकुशल : ₹440 प्रतिदिन
• कुशल : ₹536 प्रतिदिन
• अति कुशल : ₹654 प्रतिदिन
• पर्यवेक्षकीय एवं लिपिकीय कार्य : ₹12,112 प्रतिमाह

लाभुकों को मिला सहयोग

शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को सांकेतिक चेक वितरित किए गए। इनमें—
• बबली देवी को मृत्यु हित अनुदान
• रेहाना खातून एवं प्रीति मुखर्जी को असंगठित कार्यक्षेत्र योजना से मृत्यु लाभ
• ध्रुव दास व सुशीला देवी को विवाह सहायता
• अशोक दास को पेंशन योजना
• रोहित दास व पंकज कुमार को भवन मरम्मति सहायता
• मनोज कुमार यादव व दिनेश दास को साइकिल क्रय अनुदान
• प्रियंका देवी को मातृत्व लाभ
• अमित कुमार को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

श्रमिकों को दी गई योजनाओं की जानकारी

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।
• सुश्री स्मृति भारद्वाज ने बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना पर जानकारी दी।
• श्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना, 2008 से अवगत कराया।
• श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा ने बाल एवं किशोर श्रम (विनियमन एवं उन्मूलन) अधिनियम, 1986 तथा बंधुआ मजदूरी प्रथा (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 की जानकारी दी।

कार्यक्रम के समापन पर श्रमिकों ने विभाग की योजनाओं को लेकर संतोष और प्रसन्नता जताई।