बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दरभंगा में मास्टर ट्रेनरों को मिला जिला स्तरीय प्रशिक्षण
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दरभंगा में मास्टर ट्रेनरों को मिला जिला स्तरीय प्रशिक्षण
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दरभंगा में मास्टर ट्रेनरों को मिला जिला स्तरीय प्रशिक्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न कराने की तैयारी में दरभंगा जिला प्रशासन ने आज अहम कदम उठाया। समाहरणालय परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का उद्घाटन जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार किया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार ने प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व करते हुए मतदान प्रक्रिया के दौरान सामने आने वाली संभावित तकनीकी चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने वोटिंग कंपार्टमेंट की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में आने वाले संभावित एरर से निपटने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण पुस्तिका उपलब्ध कराते हुए निर्देश दिया कि वे बार-बार इसका अध्ययन करें ताकि निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
सुरेश कुमार ने कहा, “मास्टर ट्रेनरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक पहलू, खासकर तकनीकी त्रुटियों के समाधान की पूरी समझ होना आवश्यक है, ताकि वे आगे हजारों मतदान कर्मियों को सही प्रशिक्षण दे सकें।”
प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने वाले मास्टर ट्रेनरों को चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी और प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।