दरभंगा पुलिस की बड़ी कामयाबी:साइबर ठगी के शिकार युवक को लौटे पूरे 4.72 लाख रुपये
दस्तक 7मीडिया ,गुड्डू राज
साइबर अपराध के खिलाफ दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना की तत्परता और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ठगी के शिकार मिंटू कुमार यादव (पिता – रामअवतार, निवासी – फरदाहा, थाना बहेड़ा, दरभंगा) को ठगों द्वारा उड़ाए गए पूरे ₹4,72,000/- रुपये वापस करा दिए गए।
