कुशेश्वरस्थान विधानसभा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का होगा आयोजन,एनडीए गठबंधन के पदाधिकारी तैयारी में जुटे

दस्तक7मिडिया, कुशेश्वरस्थान, दरभंगा।

19 सितंबर, 2025 को दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के पांड़ो में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में, युवा जदयू के समर्पित नेता अतिरेक कुमार ने क्षेत्र में भ्रमण कर एनडीए के प्रखंड, पंचायत, वार्ड स्तरीय कार्यकर्ता को सम्मेलन आने का आमंत्रण दिया। इसी क्रम में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों और मार्गदर्शन के लिए शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान, आगामी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें कार्यक्रम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस तरह की मुलाकातें कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता बढ़ाने में मदद करती हैं, जिससे आने वाले कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित हो सके।
यह सम्मेलन एनडीए गठबंधन की स्थानीय पकड़ को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए एक अहम मंच साबित होगा। इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अतिरेक को पाग चादर से सम्मानित किया। मौके पर
कुशेश्वरस्थान पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, प्रकाश चौधरी,देवन साहू, सुनील कुमार,चन्दन कुमार, लोजपा (R)के प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।