पत्रकार सम्मान को लेकर VIP का आक्रोश, मंत्री का पुतला फूंका,कहा पत्रकार का अपमान बर्दाश्त नहीं।
दस्तक 7मीडिया ,गौड़ाबौराम /अमित झा
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने पत्रकार के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में दरभंगा में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विनोद बंपर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय टावर के समीप बिहार सरकार के मंत्री व भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा का पुतला दहन किया।
पत्रकारों से बातचीत में विनोद बंपर ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, “बिहार की मौजूदा सरकार अली-बली सरकार है, काम की सरकार नहीं। जब मंत्री ही जनता की आवाज़ उठाने वाले पत्रकारों से मारपीट और गाली-गलौज करेंगे तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी?”
