जदयू विधि प्रकोष्ठ ने राज्यसभा सांसद संजय झा का किया सम्मान, विकास पर सेमिनार की तैयारी

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/

जिला जनता दल (यू) विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी के नेतृत्व में रविवार को सर्किट हाउस, दरभंगा में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को मिथिला की परंपरा अनुसार पाग-चादर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रकोष्ठ की ओर से सांसद संजय झा को आमंत्रित किया गया कि विधि प्रकोष्ठ शीघ्र ही एक सेमिनार का आयोजन करेगा, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीते 20 वर्षों में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा होगी। साथ ही “2025 से 2030 – फिर से नितीश” के नारे के साथ बुद्धिजीवियों को जोड़ने व उन्हें समझाने का प्रयास किया जाएगा।

संजय झा ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए सेमिनार में शामिल होने की सहमति दी। अब एक बैठक कर कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जाएगी।

इस मौके पर मौजूद रहे:
• सुशील कुमार चौधरी (जिला अध्यक्ष)
• निरंजन कुमार (वरीय उपाध्यक्ष)
• संजय कुमार ठाकुर (महासचिव)
• मुकेश कुमार सिंह (प्रदेश महासचिव)
• कृष्ण कुमार झा (महासचिव)
• राम कुमार झा (कोषाध्यक्ष)
• रॉबिन्स कुमार (उपाध्यक्ष)
• प्रकाश कुमार झा (उपाध्यक्ष)
• कुमार भास्कर लोकेश
• प्रवीण कुमार सिंह (अध्यक्ष, बेनीपुर अनुमंडल)
• सुमन कुमार साहू (महासचिव)

सहित दर्जनों अधिवक्ता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।