होटल गार्सिया इंटरनेशनल के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार झा की जमानत अर्जी खारिज
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा / विधि संवाददाता।
दरभंगा के चर्चित होटल गार्सिया इंटरनेशनल में अमानत में खयानत एवं ठगी के आरोप में दर्ज मब्बी थाना कांड संख्या 75/25 के अभियुक्त एवं होटल के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार झा को राहत नहीं मिली है। प्रभारी सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय की अदालत ने मंगलवार को उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।
लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि प्रवीण कुमार झा के विरुद्ध इससे पहले भी मधेपुर थाना कांड संख्या 83/2014 दर्ज था। अभियुक्त 4 अगस्त से न्यायिक हिरासत में मंडल कारा, दरभंगा में बंद हैं।
आरोप है कि प्रवीण कुमार झा समेत अन्य अभियुक्तों ने पिछले चार वर्षों में करोड़ों रुपये का घोटाला कर होटल को भारी वित्तीय हानि पहुंचाई।