दरभंगा
दरभंगा जिला के अनुमंडलीय अस्पताल और प्रखण्ड स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रसव कक्ष में महिला सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता करने की माँग आरटीआई सह समाजिक कार्यकर्ता प्रेमनाथ सिंह ने जिलाधिकारी दरभंगा से किया हैं। आवेदन पत्र में प्रसव की गोपनीयता भंग होने का जिक्र किया है। पुरुष सुरक्षा गार्ड की जगह महिला सुरक्षा गार्ड की प्रतिनियुक्ति प्रसव कक्ष में आवश्यक है।
जिला पदाधिकारी ने सम्यक् कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन दरभंगा को श्री सिंह के आवेदन प्रेषित किया है। जिसके आलोक में जिला स्वास्थ्य समिति दरभंगा का सचिव सह- सिविल सर्जन ने अपने कार्यलय के पत्रांक1550 दिनांक 26अगस्त2023 की तिथि में जिला के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दरभंगा सर्जेंसी और अनुमंडलीय अस्पताल वेनीपुर के प्रभारी उपाधीक्षक को प्रसव कक्ष में महिला गार्ड की संख्या स्वास्थ्य संस्थान वार उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। यदि सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रसव कक्ष में महिला सुरक्षा गार्ड की प्रतिनियुक्ति हो जाती है तो करीब आठ घंटे की अवधि से 60 महिलाओं का नियोजन होना सुनिश्चित हो जाएगी। वहीं प्रसव कक्ष में पुरुष गार्ड के प्रवेश से होने बाली गोपनीयता भंग पर विराम लग जायेगा। आवश्यकता है कि प्रत्येक प्रसव कक्ष में तीन- तीन महिला सुरक्षा गार्ड की प्रतिनियुक्ति की जाय। इसके लिए चयन समिचीन होगा।

