बिरौल।

व्यवहार न्यायालय बिरौल का नव भवन उदघाटन के लिए सजधज कर तैयार हो गया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस पदाधिकारी एवं महिला-पुरुष आरक्षियों को तैनात किया गया है। न्यायिक पदाधिकारियों एवं पदाधिकारियों को यातायात में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए थाना क्षेत्र के दाथ गांव से लेकर कुशेश्वरस्थान तक सुरक्षा का पोख्ता इंतजार किया गया है। श्रीकृष्णा आईडीएल पब्लिक स्कूल की छात्राऐं समारोह में आनेवाले आगंतुकों के स्वागत करने के लिए बेताब हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.फूल कुमार मिश्र अपने टीम ने साथ कार्यक्रम स्थल पर कैंप कर रहे हैं। इधर व्यवहार न्यायालय बिरौल अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी न्यायाधीश बिरौल पंकज चन्द्र वर्मा नव भवन के उदघाटन समारोह के दौरान कोई कशर न रह जाए इसके लिए व्यवस्था पर नजर बनाये हुए हैं। दुसरी ओर न्यायालय भवन के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि व पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संदीप कुमार का दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में आगमन हो चुका है। जहां कुशेश्वर बाबा का पुजा अर्चना करने के बाद बिरौल के लिए प्रस्थान करेंगे।