बिहार प्रदेश भाजपा के विधि प्रकोष्ट सह संयोजक बने दरभंगा के अधिवक्ता अमरनाथ झा।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा /विधि संवाददाता

दरभंगा के अधिवक्ता अमरनाथ झा को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ का सह संयोजक पद पर नियुक्त किये जाने पर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने श्री झा को बधाईयाँ दी है। पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह बिहार प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के संयोजक विध्यांचल राय ने सोमवार को दरभंगा व्यवहार न्यायालय के कर्मवीर अधिवक्ता अमर नाथ झा को बिहार प्रदेश का सह- संयोजक नियुक्त किया है। इस खबर की जानकारी मिलते ही दरभंगा बार एशोसिएशन के सदस्यों में खुशी व्याप्त हो गई। दरभंगा बार एशोसिएशन का महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र, अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक वरीय अधिवक्ता जितेंद्र नारायण झा, अंजनी भगत, अरुण कुमार चौधरी श्याम बिहारी राय”सरस”, राम उदित झा सुनील कुंवर, विनोद ठाकुर, निरंजन यादव, कंचन चन्द्र सरस्वती, अनिल कुमार सिंह रानी सिंह, अचलेन्द्र नाथ झा, अरुण कुमार सिंह, रमण जी चौधरी सुधीर कुमार चौधरी सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने बधाईयाँ दी है। वहीं अपेक्षा है कि दरभंगा से लेकर प्रदेश के 38 जिलें में अधिवक्ताओं के लिए श्री झा कार्य करेंगे । अधिवक्ताओं की समस्याओं से प्रदेश सरकार को अवगत करा कर निदान करने का प्रयास करेंगे।बिहार प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के नव नियुक्त सह संयोजक श्री झा के कंधा पर अधिवक्ताओं के कल्याण का भार आ गया है।