दरभंगा में पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का होगा आयोजन,भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी ने इस संबंध में प्र.चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में, भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत आज सांगठनिक जिला दरभंगा पूर्वी के बेनीपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल ब्लड बैंक परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर समाज में रक्त की कमी को पूरा करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान और जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह ने शिविर के संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सांजन संजू को एक ज्ञापन सौंपा है।
इस पहल के बारे में बात करते हुए, जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने कहा, “यह रक्तदान शिविर समाज में रक्त की कमी को पूरा करने और मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि इस शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोग रक्तदान करेंगे और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में मदद करेंगे।”
जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के 75 वर्ष पूरे होने के इस शुभ अवसर पर, शिविर में 75 से अधिक लोग रक्तदान करेंगे। उन्होंने कहा, “यह शिविर गरीबों को रक्त की कमी से होने वाली परेशानियों से राहत देगा और हम इसके माध्यम से प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु की कामना करते हैं।”
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी ने रक्तदान को ‘सेवा भावना का प्रतीक’ बताते हुए कहा, “रक्तदान शिविर सेवा भावना का प्रतीक है, जिसमें लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर मरीजों की जिंदगी बचाने में मदद करते हैं।”
यह आयोजन न केवल एक सामाजिक पहल है, बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और उनके सेवा कार्यों के प्रति समर्पण को भी दर्शाता है। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है, जो इस नेक काम में अपना योगदान देंगे।